बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पटना में पैदा हुई सोनाक्षी की पढ़ाई मुंबई में हुई है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। सोनाक्षी ने 2005 में फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने लंबे समय तक डिजाइनर के तौर पर काम किया।
सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघन सिन्हा की बेटी है वही सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी के इंस्टा पर 19.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 296 लोगों को फॉलो करती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आई थीं। इसके अलावा सोनाक्षी राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर, मिशन मंगल, खानदानी शफाखाना, आर.राजकुमार और नूर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।