Contents
प्रियंका और निक के घर दी नए मेहमान ने दस्तक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की हर एक नए मेहमान ने दस्तक दी है प्रियंका और निक जोनास ने एक डॉग को गोद लिया है प्रियंका और निक ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने प्रशंसकों को दी उन्होंने अपने इस डॉग का नाम पांडा रखा है ।परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर प्रियंका काफी खुश हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने अकाउंट पर यह जानकारी अपने फैंस को दी उन्होंने लिखा "परिवार में स्वागत है पांडा, हमने पांडा को गोद लिया है।" प्रियंका और निक अपने इस फैसले से बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं और उनके फैंस भी उनके इस फैसले की बहुत तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका और निक ने अपने साथ पांडा की तस्वीर भी अपने अकाउंट पर शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि पांडा की एक आंख नीली और एक आंख भूरि है।पांडा के अलावा भी प्रियंका चोपड़ा के पास और डॉग है जिन्हें वे अपने परिवार की तरह ही रखती हैं।
मालूम हो कि प्रियंका और निक ने हाल ही में बिहार और असम में आई बाढ़ के चलते बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए काफी दान किया था और इसके लिए प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से अपील भी की थी उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि
"बिहार जो मेरा जन्म स्थान है वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई हुई है असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं
निक और मैने पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है अब आपकी बारी है… '$'