IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में नंबर तीन पर है.
Live Streaming Mumbai Indians vs Delhi Capitals: जानिए कहां देख सकते हैं मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 1:48 PM IST
नई दिल्ली. आईपीएल में 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. जहां मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक जीत की दरकार है. हालांकि पिछले तीन मैचों में मिली लगातार हार से उसका आत्मविश्नास जरूर कम हुआ है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पॉजीशन कायम रखने के लिए आज जीत हासिल करने चाहेगी. 14 अंकों के साथ भी दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन उन्हें ऐसे हालात में बाकी बचे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. ऐसे में आज दिल्ली जीत कर सीधे प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी.
कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच 14 अक्टूबर (बुधवार) को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 07:00 बजे होगा.
कहां देख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा.
कहां देख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Source: https://hindi.news18.com/