प्रियंका राधाकृष्णन: न्यूजीलैंड की कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली भारतीय
भारतीय मूल में जन्मी प्रियंका राधाकृष्णन पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें न्यूजीलैंड में किसी पद पर विराजमान किया गया है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डन ने बताया कि प्रियंका राधाकृष्णन अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती है और उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में प्रियंका राधाकृष्णन को चुना है और उन्हें कीवी मंत्री पद पर आसीन किया है।
प्रियंका राधा कृष्णन न्यूजीलैंड में उन लोगों की आवाज बनी थी जो महिलाएं अपने घर में किसी शोषण का शिकार होती है। लेकिन वह घरेलू समस्याओं और समाज को ध्यान में रखते हुए अपनी व्यथा को किसी से कह नहीं पाती हैं। ऐसे में प्रियंका राधाकृष्णन ने उन औरतों की आवाज बनकर उनके परेशानियों में उनका साथ दिया और उनके लिए लड़ी थी प्रियंका राधाकृष्णन का जन्म चेन्नई में हुआ था इनकी प्रारंभिक पढ़ाई चेन्नई में हुई उसके बाद की पढ़ाई इन्होंने बैंगलोर में की तथा अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए ये न्यूजीलैंड चली गई और वहीं पर इन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई की,..