Contents
पल्स पोलियो अभियान 2021
हर साल 5 साल से कम उम्र के बच्चों को सरकार द्वारा पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाती है हर साल पूरे देश में अभियान एक साथ चलाया जाता है।इस साल भी यह अभियान 31 जनवरी से 8 फरवरी तक चलाया जाएगा।
आज पोलियो बूथ पर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी और इसके बाद 1 फरवरी से स्वास्थकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे। यह अभियान 8 फरवरी तक देश के अलग अलग हिस्से मे जारी रहेगा।
कोविड- वैक्सीनेशन की कार्य योजना में बदलाव
पल्स पोलियो अभियान के चलते कोविड-19 की कार्य योजना में भी बदलाव किया गया है। देश के कई हिस्सों में कोविड-19 का वेक्सीनेशन स्वास्थ्य कर्मियों को हफ्ते में 2 दिन लगाई जाएगी, पल्स पोलियो अभियान के चलते हैं यह बदलाव किया गया है।
पल्स पोलियो अभियान की निर्धारित तिथि 31 जनवरी से 8 फरवरी तक रहेगी इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को covid टीके उनके निर्धारित दिनों पर लगाए जाएगे।
राष्ट्रपति द्वारा किया गया शुभारंभ
साल 2021 के पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया।श्री गोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद द्वारा पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 31 जनवरी की पूर्व संध्या पर बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई गई. . '$'