छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही टीवी के फेमस रियलिटी शो में नजर आने वाली है। सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की क्वीन मानी जाती है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी सादगी और खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अभी तक सीरियल् में सिंपल के बहू का किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्री पहली बार खतरों के खिलाड़ी के आने वाली है। जिसके लिए वह मुंबई से रवाना हो चुकी है। इसकी शूटिंग केपटाउन में होने वाली है। वही कैपटाउन पहुंचते ही दिव्यांका को अपने पति और एक्टर विवेक दहिया की याद सताने लगी है। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर विवेक के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की है।
पानी से लगता है दिव्यांका को डर
खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि उन्हें पानी से डर लगता है और उन्हें पानी का फोबिया है उन्हें स्विमिंग भी नहीं आती है। लेकिन अब वह अपने डर को पीछे छोड़ते हुए सब सीख रही हैं। खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो में उन्हें कुछ भी करने को दिया जा सकता है, किसी जानवर के साथ या फिर पानी के अंदर टास्क करना भी दिया जा सकता है। ऐसे में दिव्यांका अपने डर को पीछे छोड़कर पूरी तरह से तैयार है इस शो में हिस्सा लेने के लिए।
केपटाउन के लिए हुई रवाना
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन की शूटिंग कैप्टन में हो रही है और कैप्टन के लिए सारे ही कंटेस्टेंट रवाना हो चुके हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह प्लेन में बैठी हुई दिख रही हैं और साथ ही श्वेता तिवारी भी उस फोटो में नजर आ रही है। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लोग कितने उत्साहित हैं इस शो में हिस्सा लेने के लिए। आपको बता दें खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा श्वेता तिवारी और राहुल वैद्य भी हिस्सा लेने वाले हैं। देखते हैं इस सीजन में कौन सा खिलाड़ी खतरों से खेलता है और ताज को अपने नाम करता है।